स्कूल व मदरसा में 100 बच्चों में बांटे स्वेटर

मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव (माही) की ओर से बुधवार को बच्चों के बीच स्वेटर बांटा गया। संस्था के सदस्यों ने सिलादोन में 50, हेसाग मदरसे में 35, हटिया मदरसे में 20 बच्चों में स्वेटर बांटा। संयोजक इबरार अहमद ने कहा कि आज इन नन्हे बच्चों को जरूरी सहायता प्रदान की जाए तो ये विशाल छायादार वृक्ष बनकर समाज को छांव देंगे। कांके के जिला परिषद जमील अख्तर ने संस्था के कार्य को सराहा। कहा कि बढ़ती ठंड से बच्चों को राहत​ मिलेगी। मौके पर सदर इजराइल अंसारी, हाजी सज्जाद, अफाक आलम, मौलाना सईद, शाहिद अंसारी, मो अली, शाहिद अख्तर टुकलु आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *