रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आईपी एड्रेस तलाश रही पुलिस

रांची सिविल कोर्ट को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। कोर्ट के रजिस्ट्रार ने गुरुवार को इसकी सूचना कोतवाली थाना को दी थी। इसके बाद शुक्रवार को पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच कराई गई। बम निरोधक दस्ते व अतिरिक्त पुलिस बल ने कोर्ट भवन के साथ-साथ परिसर के बाहर खड़े वाहनों की भी तलाशी ली। कोतवाली डीएसपी मौके पर पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। -शेष पेज 13 पर ई मेल में एलटीटीई का भी जिक्र धमकी भरे ई-मेल में तमिलनाडु और बिहार का उल्लेख है। संदेश में तमिलनाडु की बात बिहार तक लाने, बड़ी संख्या में लोगों के आने और अंत में खुद को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है। मेल में एलटीटी का जिक्र भी है। हालांकि, मेल के विश्लेषण के बावजूद स्पष्ट उद्देश्य सामने नहीं आ पाया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *