राऊ गोलीकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार:पार्किंग के रुपए मांगने को लेकर हुई कहासुनी में दिया था वारदात को अंजाम

इंदौर के राऊ में 13 दिसंबर को भूतनाथ मंदिर की पार्किंग का काम संभालने वाले विनय पाटीदार पर स्कूटर सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी थी। गोली मोबाइल को फोड़ते हुए पैर में जा लगी थी। विनय पाटीदार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से जुड़े तीन आरोपियों को पकड़ा है। जो इस गोलीकांड में शामिल थे।
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक घटना राऊ में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी दीपक कहार, ब्रजराज और राहुल मालवीय निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया है। आराेपियों ने विनय पाटीदार पर गोली चलाई थी। एक दिन पहले हुए पार्किंग विवाद में दीपक कहार ने परिवार के साथ बदतमीजी करने को लेकर ब्रजराज को बताया था। दीपक यहां पर ब्रजराज के परिवार के लोगों को दर्शन कराने लाया था। इस दौरान विनय ने पार्किग के रुपए मांगे थे। तब दीपक की उनसे कहासुनी हुई थी। इसका बदला लेने के दिन अगले दिन आरोपी स्कूटर से इंदौर पहुंचे और विनय की रैकी करने के बाद उस पर फायर कर फरार हो गए।
पुलिस ने गाड़ी नंबर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार आरोपियों की जानकारी निकाली। विनय ने भी पुलिस को एक दिन पहले हुए विवाद की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल भी जब्त कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *