राजधानी में मौसम में दिखेगा बदला:रायपुर में आज हल्के बादल 11 जून से प्रदेश में तेज बारिश

राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में 11 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। कई जगहों पर तेज गर्जना के साथ वर्षा होगी। तेज हवा भी चलेगी। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से राहत मिलेगी। राजधानी रायपुर में भी मौसम में बदला दिखेगा। मंगलवार को शहर में हल्के बादल छाएंगे। प्रदेश में 26 मई के बाद से मानसून अटका हुआ है। बस्तर के कुछ इलाकों तक सक्रिय होने के बाद मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन रही हैं। इसलिए पिछले करीब 15 दिन से मानसूनी गतिविधियां थमी हुई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून के बाद से प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 11 जून को राज्य के बड़े हिस्से में तेज गर्जना के साथ बारिश होगी। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 41.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.6 अधिक है। सुबह हवा में नमी 64% रही। यह शाम तक घटकर 47% के आसपास रिकार्ड की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 41.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है। बाकी जगहों पर 35 से 41 डिग्री के बीच रहा। सभी जगहों पर दिन का तापमान सामान्य के आसपास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *