राजसमंद में विराट हिंदू सम्मेलन, केसरिगा झंडों से सजा शहर:2100 मंगल कलश के साथ निकाली शोभायात्रा; विधायक माहेश्वरी भी हुई शामिल

राजसमंद में सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के तहत द्वारकेश बस्ती क्षेत्र में मंगल कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत कुमावत समाज के नोहरा, हाथी नाड़ा स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर से हुई। शोभायात्रा मुखर्जी चौराहा, जेके मोड़ और पुराने बस स्टैंड से होते हुए द्वारिकेश वाटिका पहुंची, जहां धर्मसभा का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। द्वारकेश बस्ती क्षेत्र को केसरिया ध्वजों और आकर्षक सजावट से दुल्हन की तरह सजाया गया था। शोभायात्रा में 2100 मंगल कलश के साथ मातृ शक्ति ने सहभागिता निभाई। साथ ही घोड़े, महापुरुषों की झांकियां, बाबा रामदेव, प्रभु चारभुजा नाथ और प्रभु सांवरिया सेठ की सुसज्जित प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। लहराते भगवा ध्वजों से पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण में रंगा नजर आया। हिंदू सम्मेलन में मुनि संबोध कुमार मेघांश की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के सुरेंद्र सिंह राव संबोधित करेंगे। जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में द्वारकाधीश मंदिर के विशेषाधिकारी देवशंकर शास्त्री उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा में विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा पदाधिकारियों में अरविंद सिंह राठौड़, जगदीश पालीवाल, महेंद्र सिंह चौहान, अशोक रांका, सुरेश पालीवाल, हिम्मत कुमावत, जगदीश कुमावत, दिनेश कुमावत, जीतेश साहू, रजनीकांत साहू, सुशील बड़ाला, हरीश कुमावत, कमल गौड, अनिल खटीक, नरेश कुमावत, पंकज बाफना, तरुणा कुमावत, विनोद आचार्य, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *