राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कॉलोनियों में दौड़ा कंटेनर,7 कारों को टक्कर मारी; भालू के सामने टाइगर का सरेंडर; थार ने 2 लोगों को रौंदा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां थार ने बाइक सवार को कुचल दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में तेज रफ्तार थार ने 2 लोगों को रौंदा
जयपुर में तेज रफ्तार थार ने पहले युवती को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि घायल युवती को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान में तापमान -7 डिग्री, बर्फ जमी, 10 डिग्री गिरा पारा
राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले गिरने से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। माउंट में शुक्रवार रात का तापमान माइनस 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। कई जिलों में खेतों में बर्फ जम गई। अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। पूरी खबर पढ़ें 3. गहलोत बोले- ओएमआरशीट गड़बड़ी पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक
ओएमआर शीट गड़बड़ी पर सियासी वार-पलटवार का दौर जारी है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा-ओएमआर शीट बदलने वाले गिरोह के पकड़े जाने के पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार की रहस्यमयी चुप्पी चिंताजनक है। पूरी खबर पढ़ें 4. सिक्योरिटी रूम तोड़ते हुए कॉलोनी में घुसा कंटेनर
भीलवाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के रूम को तोड़ते हुए बेकाबू कंटेनर कॉलोनी में घुस गया। ड्राइवर नशे में 15 मिनट तक कंटेनर को गली में 500 मीटर तक दौड़ाता रहा। 7 कार और एक बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. टाइगर ने भालू के सामने किया सरेंडर
सवाई माधोपुर के रणथंभौर में टाइगर ने भालू के सामने सरेंडर कर दिया। एक बार तो भालू को देखते ही बाघिन रिद्धि का शावक आक्रामक हो गया। भालू भी हमले के इरादे से दोनों पैरों पर खड़ा हो गया। टाइगर पहले थोड़ा दूर हटा फिर भालू के सामने बैठ गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6.नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने 2 भाइयों को कुचला
जोधपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार नाकाबंदी तोड़कर भाग रही थी। पुलिस के पीछा करने पर ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी थी। पूरी खबर पढ़ें 7. भीलवाड़ा में गैस लीकेज से धमाका, कमरे की दीवार ढही
भीलवाड़ा में गैस लीकेज से तेज धमाका हुआ और घर की दीवारें ढह गई, जबकि छत में दरारें आ गई। धमाके के समय कमरे में तीन बच्चे और पति-पत्नी मौजूद थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए। पूरी खबर पढ़ें 8. जोधपुर में दीवार फांदकर एडवोकेट के घर में घुसे चोर
जोधपुर में चोरों ने एडवोकेट के घर से लाखों रुपए के गहने और नकदी चुरा ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर घर का मेन गेट फांदकर अंदर घुसते हुए नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. हिरण का शिकार कर पेड़ पर सोया पैंथर
अलवर के सरिस्का में एक पैंथर शिकार के बाद पेट भर जाने के कारण पेड़ पर पैर लटकाकर चैन की नींद सोता नजर आया। इसी पैंथर ने एक दिन पहले शुक्रवार को चीतल का शिकार किया था। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल,कई कार्यक्रम होंगे
25 जनवरी को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। राजस्थान में मतदाताओं को, विशेषकर युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *