राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए विशेष बस सेवा 12 जनवरी से शुरू की है। यात्रीभार बढ़ने पर रोडवेज प्रबंधन प्रयागराज के लिए अतिरिक्त बसें भी संचालित कर रहा है। वर्तमान में लोहागढ़ और भरतपुर आगार से संचालित हो रही तीन रोडवेज बसों में आरक्षण अगले 10 दिनों तक फुल है। एक बस में यात्रीभार में 100% से अधिक है। भरतपुर आगार के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि आगार की रोडवेज बस शाम 7.00 और 7.30 बजे संचालित हो रही हैं। इनके अलावा एक बस लोहागढ़ आगार की भी शाम 5 बजे प्रयागराज के लिए नियमित चल रही हैं। इन तीनों बसों में ऑनलाइन रिजर्वेशन करा सकते हैं। 47 सीटर बसों में 25 फरवरी तक सभी सीटें फुल हैं। इसके अलावा अन्य आगारों से आने वाली बसों में भी एक भी सीट खाली नहीं है। शनिवार को बड़ी संख्या में बस स्टैंड पर कुंभ जाने वाले यात्री पहुंच गए। इस पर तत्काल उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एक अतिरिक्त बस प्रयागराज के लिए रवाना की गई। उल्लेखनीय है कि भरतपुर डिपो पहले एक बस चला रहा था। बाद में यात्रीभार बढ़ने पर एक और बस का संचालन शुरू कर दिया गया। 1500 किमी का सफर कर रही तय एक बस लोहागढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक राकेश सैनी ने बताया कि भरतपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से भरतपुर तक एक बस 1500 किमी की दूरी तय कर रही है। दोनों ओर से इनकम 70-75 हजार रुपए आ रही है। 47 सीटर बस में 55-60 यात्री सफर कर रहे हैं।


