राजस्थान संपर्क पोर्टल पर नई सुविधा शुरू:शिकायत की कार्रवाई रिपोर्ट अब सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगी, फीडबैक देने का विकल्प भी होगा

राज्य सरकार ने राजस्थान संपर्क शिकायत निवारण पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत, शिकायतों के समाधान की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अब शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जन अभियोग निराकरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता को भेजा जाएगा व्हाट्सएप लिंक इस नई व्यवस्था के अंतर्गत, शिकायत का समाधान होने के बाद संबंधित एटीआर का व्हाट्सएप लिंक सीधे शिकायतकर्ता को भेजा जाएगा। इससे शिकायतकर्ता को विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी सरल, त्वरित और दस्तावेजी रूप में प्राप्त हो सकेगी। फीडबैक देने का विकल्प भी होगा यह सुविधा शिकायतकर्ताओं को विभाग की कार्रवाई पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपना फीडबैक देने का विकल्प भी प्रदान करेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इस सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से एटीआर साझा करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। शिकायतकर्ता को समय पर मिलेगी जानकारी इस पहल का उद्देश्य शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इससे शिकायतकर्ताओं को समय पर कार्रवाई की जानकारी मिलेगी और डिजिटल माध्यम से एटीआर तक आसान व त्वरित पहुंच उपलब्ध होगी। राजस्थान सरकार संपर्क पोर्टल को नागरिकों के लिए अधिक सुगम बनाने और शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में लगातार नवाचार कर रही है। यह नई सुविधा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *