विनोबा भावे विश्वविद्यालय (वीबीयू) समेत राज्य के चार विश्वविद्यालयों में जल्द कुलपतियों की नियुक्ति हाेगी। यह बात मंगलवार काे जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समाराेह में राज्यपाल सह कुलाधिपति संताेष कुमार गंगवार ने कही। कुलपति नियुक्ति में हो रही देरी पर राज्यपाल ने कहा कि अगले एक से दाे महीने में संबंधित विश्वविद्यालयों काे कुलपति मिल जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की है। देश के जाने-माने शिक्षाविदों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि याेग्य और उच्च याेग्यताधारी कुलपति विवि काे मिल सकें। कुलपति चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हुई है, लेकिन अब और विलंब नहीं हाेगा। राज्य के कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा), विनोबा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग), सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय व नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में एक साल से अधिक समय से कुलपति नहीं हैं। काेल्हान विवि में 20 महीने से वीसी व प्रोवीसी का पद रिक्त है। इस वजह से यहां काेई बड़ा फैसला नहीं हाे पा रहा है। काॅलेजाें काे अलग-अलग मद में राशि आवंटित नहीं की जा रही है, इससे आधारभूत संरचना के सभी काम बंद हाे गए हैं। आवश्यक सामग्री की खरीद भी नहीं हाे पा रही है। विश्वविद्यों और काॅलेजाें से इंटर काे कैसे अलग किया जाए, इस पर काम जारी: यूजीसी के स्पष्ट निर्देश के बाद भी झारखंड के विवि व काॅलेजाें में इंटरमीडिएट की पढ़ाई हाे रही है, इस सवाल पर राज्यपाल ने कहा- यह मामला उनके संज्ञान में है। इसे कैसे अलग किया जाए, इसे लेकर वे राज्य सरकार के संपर्क में हैं। अचानक इसे अलग करने से समस्या आ रही है, इसलिए चरणबद्ध तरीके से अलग किया जाएगा। महिलाओ की शिक्षा व उनकी आर्थिक प्रगति जरूरी जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह मंगलवार को सिदगोड़ा कैंपस में आयाेजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संताेष कुमार गंगवार ने कहा- राज्य में महिलाओं की शिक्षा व उनकी आर्थिक प्रगति जरूरी है। इसलिए लड़कियाें काे हरसंभव शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हाेना चाहिए। बेटियाें की शिक्षा के लिए ही जेआरडी टाटा ने 1962 में जमशेदपुर वीमेंस काॅलेज काे बड़े कैंपस के लिए जमीन प्रदान की थी, जो आज यूनिवर्सिटी में बदल चुका है। छात्राओं काे संबाेधित करते हुए राज्यपाल ने कहा- पीएम माेदी का सपना देश काे 2047 तक विकसित भारत बनाने का है। इसमें बेटियां अपनी क्षमता को पहचानें और याेगदान दें। दीक्षांत के साथ जीवन का नया अध्याय शुरू होने वाला है। अब अपना रास्ता समझदारी से चुनें और जीवन में अनुशासन बनाए रखें। जेडब्ल्यूयू में गर्ल्स हॉस्टल और सीनेट हाॅल का उद्घाटन जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी (जेडब्ल्यूयू) पहुंचने पर राज्यपाल का जनजातीय नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर उन्हें रुद्राक्ष का पौझा व बासुिकनाथ मंदिर का प्रारूप भेंट किया गया। इसके बाद राज्यपाल ने विवि परिसर में बने 500 बेड के छात्रावास का उद्घाटन किया। लेकिन, जब वे एकेडमिक भवन की सातवीं मंजिल पर बने सीनेट हाॅल का उद्घाटन करने पहुंचे, बिजली चली गई। इस वजह से मुख्य समाराेह में शामिल होने चले गए। समारोह के बाद पुन: एकेडमिक भवन पहुंचे तो बिजली आ चुकी थी। इसके बाद उन्हाेंने सीनेट हाॅल का उद्घाटन किया। अगले सत्र से बीटेक की पढ़ाई शुरू होगी: वीसी राज्यपाल ने कहा कि समाज काे बदलने के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। आज बेटियां शिक्षा समेत हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। मौके पर वीसी डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि विवि में जल्द 9 भवन बनाए जाएंगे। इनमें शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए अलग-अलग परिसर के साथ फाॅर्मेसी इंस्टीट्यूट का भवन होगा। अगले सत्र से बीटेक की पढ़ाई शुरू होगी। विवि में सबर व थर्ड जेंडर काे नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं, सेना के जवानाें व जनजातीय समुदाय की बेटियों की फीस में छूट दी जाएगी। इससे पहले राज्यपाल ने उद्योगपति रतन टाटा काे श्रद्धांजलि दी। फिर अलग-अलग 32 विषयाें के टाॅपरों काे गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दाैरान 872 छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।


