राज्यवर्धन बोले-जिनको कुर्सियों की आदत,वो खाली कुर्सी ढूंढते है:जोगाराम बोले-पूरा हॉल खचाखच भरा था, डोटासरा ने कहा था- इवेंट बाजी में डूबा प्रवासी राजस्थान समारोह

प्रवासी राजस्थानी दिवस के उद्घाटन समारोह में खाली कुर्सियों पर सियासत गरमा गई है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट करके कहा- भाजपा सरकार का असली चेहरा यही है, खाली दावे, खाली मंच, खाली कुर्सियां और खाली खोखली उपलब्धियां। इस पर पलटवार करते हुए उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- जिनको केवल कुर्सियों की चिंता होती है, वे खाली कुर्सियां ढूंढते रहते हैं। हम तो उद्योग देख रहे हैं और कितना निवेश हो रहा है, उसे गिन रहे हैं। जो खाली कुर्सियां गिन रहे हैं, उन्हें संदेश दे देते हैं। कुर्सियां भरना नहीं, हम राजस्थान के अंदर आ रहे कारोबारियों और युवाओं में विश्वास भर रहे हैं। पूरा हॉल खचाखच भरा था
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि आज के कार्यक्रम में पूरा हॉल खचाखच भरा था। कोई कुर्सी खाली नहीं थी। लेकिन पता नहीं कहाँ से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने खाली कुर्सियों की फोटो बनाकर प्रवासी राजस्थानी दिवस की आलोचना की, जो बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विकास और विरासत को समेटकर सफल प्रवासी राजस्थान दिवस आयोजित किया गया। इसके विपरीत, विपक्ष के नेता खाली कुर्सियों की फर्जी फोटो लगा रहे हैं। विपक्ष के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। पटेल ने कहा कि अपेक्षा से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी भाई इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ शामिल हुए। इस तरह के आयोजन पर राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। डोटासरा ने कहा था – खाली मंच, खाली कुर्सियां
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट किया था। डोटासरा ने लिखा था- राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के एमओयू का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार जमीन पर 3 लाख करोड़ का काम भी शुरू नहीं करा सकी। जो सरकार 2 साल में एक भी जनकल्याण की नीति नहीं बना पाई, वो एक दिन में 10 नई नीतियां और ग्लोबल इकोनॉमी हब का फरेबी सपना बेच रही है। 150 करोड़ के खेलो इंडिया गेम्स के बाद करोड़ों की इवेंट बाजी में डूबा प्रवासी राजस्थान समारोह भी फ्लॉप शो साबित हुआ। जहां निवेशकों के नाम पर केवल मंत्री, सांसद, अफसर और कर्मचारियों की भीड़ दिखाकर भी खाली कुर्सियां नहीं भर पाईं। भाजपा सरकार का असली चेहरा यही है, खाली दावे, खाली मंच, खाली कुर्सियां और खोखली उपलब्धियां। ———- प्रवासी राजस्थानी दिवस से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां देंगी सरकार:राज्यपाल ने कहा- सूखा-भूखा मत समझो, वेदांता ने की इंडस्ट्रियल पार्क की घोषणा प्रवासी राजस्थानी दिवस पर राजस्थान में एक लाख करोड़ का निवेश हुआ। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आज हो रहे कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में वेदांता ग्रुप ने राजस्थान में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की भी घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *