राज्य में 6178 एकड़ रक्षा भूमि, खुलेगा सब-डीईओ ऑफिस

रक्षा मंत्रालय की ओर से झारखंड में रक्षा भूमि के प्रबंधन को सुदृढ़, प्रभावी और समयबद्ध बनाने को लेकर बिहार के दानापुर रक्षा संपदा कार्यालय ने रांची में रक्षा संपदा उप कार्यालय की स्थापना की है। यह कार्यालय मोरहाबादी रोड के रेडियम चौक के पास एसएसपी ऑफिस के सामने बना है। 17 जनवरी की सुबह 11 बजे कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसे लेकर बिहार के दानापुर के डीईओ मो. अली और रामगढ़ सीईओ अनंत आकाश ने बताया कि इस कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार, अति विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रक्षा संपदा के महानिदेशक शोभा गुप्ता द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रांची ऑफिस में 2 एसडीओ ग्रेड वन, 2 एसडीओ ग्रेड टू, एक एओ, एक एसएओ की दानापुर से पोस्टिंग की गई है। बताया गया कि झारखंड में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पाकुड़ जिलों में 6178 एकड़ रक्षा भूमि है। अभी दानापुर से हो रहा रक्षा भूमि प्रबंधन वर्तमान में झारखंड के जिलों व सैन्य स्टेशनों की रक्षा भूमि का प्रबंधन दानापुर के डीईओ कार्यालय से किया जा रहा है। लेकिन, व्यापक क्षेत्राधिकार व भौगोलिक दूरी के कारण रक्षा भूमि से संबंधित प्रशासनिक व कार्यात्मक मामलों के निस्तारण में विलंब की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। अब, रांची में रक्षा संपदा उप कार्यालय की स्थापना से झारखंड में रक्षा भूमि प्रबंधन की प्रक्रिया सुगम, त्वरित व प्रभावी हो सकेगी। बताया गया कि 1963 में कोलकाता सर्कल से अलग होकर दानापुर कार्यालय बना। रांची में उप कार्यालय खुलने से रक्षा भूमि प्रबंधन में तेजी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *