राज हॉस्पिटल से 9 लाख रुपए वसूलेगा नगर निगम:शहर के अस्पताल, मॉल कचरा उठाने के बदले नहीं दे रहे चार्ज, 100 बड़े बकायेदारों को निगम का नोटिस

राजधानी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत वेस्ट यूजर चार्ज देने में बड़े-बड़े संस्थान आनाकानी कर रहे हैं। नगर निगम कचरा का उठाव कर रहा है, लेकिन संस्थान लंबे समय से यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। ऐसे 100 बड़े बकायेदारों को निगम ने नोटिस जारी किया है। उनके उपर अप्रैल 2022 से दिसंबर 2025 तक यूजर चार्ज बकाया है। सभी बकायेदारों को सात दिनों के अंदर अपने बकाया का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय में बकाया नहीं देने पर संबंधित बकायेदारों के खिलाफ जुर्माना वसूलने से लेकर भवन सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासक के निर्देश के बाद सभी बकायेदारों को बकाया जमा करने का अंतिम मौका दिया गया है। राज हॉस्पिटल पर 9 लाख, हेल्थ प्वाइंट पर 6.60 लाख, प्रधान टॉवर पर 4.50 लाख, सिटी मॉल पर 4.50 लाख, कुमार गर्ल्स हॉस्टल पर 4.20 लाख, ट्विन टॉवर पर 2.50 लाख, एलजी कांप्लेक्स 2.37 लाख, मालाबार कॉमर्शियल कांप्लेक्स पर 2.25 लाख, सिंघल हॉस्पिटल पर 2.25 लाख, सुजाता पिक्चर पैलेस, लाई लेक्स सिनेमा हॉल पर 2.25 लाख रुपए बकाया है। इसके अलावा अन्य बकायेदारों पर 45 हजार से 2 लाख रुपए बकाया है। कूड़ा उठाने के बदले चार्ज वसूली शहर में स्थित घर और प्रतिष्ठानों से कूड़ा के उठाव के एवज में निगम यूजर चार्ज वसूलता है। सामान्य घरों से 80 रुपए प्रति माह से बड़े प्रतिष्ठानों से 25 हजार रुपए प्रति माह तक की वसूली होती है। लेकिन बड़े प्रतिष्ठान संचालक पैसे नहीं देते। आप ऐसे जमा कर सकते हैं यूजर चार्ज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *