रामानुजनगर में 250 बोरी अवैध धान जब्त, गोदाम सील

रामानुजनगर | सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए रामानुजनगर प्रशासन सक्रिय है। एसडीएम अजय मोडियम के नेतृत्व में गठित टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए व्यापारी के गोदाम से 190 बोरी अवैध धान जब्त किया और गोदाम को सील कर दिया। इसके अलावा, धान परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन से भी 60 बोरी धान जब्त किया गया है। तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया ने बताया कि प्रशासन लगातार धान खरीदी की मॉनिटरिंग कर रहा है। बीती रात टीम द्वारा ग्राम तेलाईमुड़ा के व्यापारी राजेश साहू के गोदाम पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान गोदाम से 190 बोरी धान जब्त किया गया और गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। इसी अभियान के तहत, एक अन्य कार्रवाई में पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 16 ए 2011 से भी 60 बोरी धान जब्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *