राम भक्तिमय हुआ पर्णकुटी श्रीराम मंदिर

दंतेवाड़ा| रामलला प्राणप्रतिष्ठा दिवस पर मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन गांव-गांव से लायी घास से बनाई कुटिया की छत हवन-पूजन व रामायण पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल अयोध्या में भगवान श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दंतेवाड़ा में अनूठा रामोत्सव मनाया गया। डंकनी नदी तट स्थित पर्णकुटी श्रीराम मंदिर में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह मां दंतेश्वरी व भगवान श्रीराम की पूजा विधि-विधान पूर्वक की गई। इसके बाद जिले भर से आई रामायण मंडलियों ने भजन व रामचरित मानस की चौपाइयों से माहौल राम भक्तिमय बनाए रखा। शक्तिपीठ दंतेश्वरी मन्दिर के सामने डंकनी नदी के तट पर हुए इस आयोजन में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक उपस्थित होकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। इस मंदिर में बीते साल विभिन्न गांवों में निवासरत बस्तर धाकड़, राजपूत, क्षत्रिय समाज के सामाजिक सदस्यों ने एक-एक गट्ठा घास काटकर जन सहयोग किया था। लेकिन 25 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ से कुटिया तो बह गई, लेकिन श्रीराम जी की आदमकद लेकिन वजन में हल्की प्रतिमा चमत्कारिक ढंग से टस से मस नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *