रायगढ में 206 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति:एमआईसी की पहली बैठक में लिए गए जनहित के निर्णय, शहर के मुख्य एजेंडो पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के नगर निगम में पहली मेयर इन कौंसिल की बैठक हुई। जिसमें महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शहर के कई मुख्य विषयों पर चर्चा की गई और अलग-अलग 206. 82 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें आने वाले समय में कार्य किया जाएगा। नगर निगम में एमआईसी में 8 पार्षदों को शामिल किया गया है। जिसमें 2 पार्षदों का नाम आने वाले समय में सामने आएगा। ऐसे में एमआईसी के सभी सदस्यों को विभाग भी बांट दिया गया है। जहां आज महापौर कक्ष में मेयर इन कौंसिल की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शहर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडो पर चर्चा की गई। आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रीय द्वारा एमआईसी सदस्यों द्वारा चाही गई जानकारी मुहैया कराई गई। बैठक के दौरान तय किए गए एजेंडों को सर्व सम्मिति से पारित किया गया। इसमें जल, विद्युत एवं सफाई कार्यों से जुड़े विभागों में प्लेसमेंट कर्मचारियों की भर्ती के लिए कुल 8.63 करोड़ रूपए की स्वीकृती प्रदान की गई। पचधारी डैम के पास इको पार्क को स्वीकृति
बैठक में मुख्य विषयों को रखा गया था। ऐसे में शहर में फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 21.10 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा नगर निगम के टाउनहॉल के विरासत संरक्षण के लिए 3.50 करोड़ रूपए, इंटरग्रेटेड ट्रैफिक मैनेंजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए 3.20 करोड़ रूपए, पचधारी डैम के पास इको पार्क निर्माण के लिए 24.80 करोड़ रूपए व शहर में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 39.50 करोड़ रूपए स्वीकृत किया गया है।
तालाबों का होगा कायाकल्प
एमआईसी की बैठक में शहर के तालाबों को लेकर भी चर्चा हुई। जहां तालाबों के कायाकल्प के लिए 18.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा पहाड़ मंदिर एवं बालसमुंद के सौंदर्यीकरण के लिए 36.47 करोड़ रूपए, कोतरारोड ओवर ब्रिज के नीचे के स्थान के विकास के लिए 3.47 करोड़ रूपए, पुराना सारंगढ़ बस स्टैण्ड़ स्थित मटन मार्केट के डेवलपमेंट के लिए 2.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन विकास कार्यों को भी मिली मंजुरी
डिग्री कॉलेज के सामने स्थित सब्जी बाजार एवं दुकानों एवं कैफेटेरिया के पुर्ननिर्माण के लिए 12.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा कायाघाट स्थित छठ घाट के पुर्ननिर्माण के लिए 16.10 करोड़ रूपए, खर्राघाट के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रूपए की मंजुरी दी गई है। केवड़ाबाड़ी से सुभाष चैक तक के नालों के तटीकरण के लिए 4.80 करोड़ रूपए, गौरव पथ से सावित्री नगर तक के नालों के तटीकरण के लिए 4.25 करोड़ रूपए की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *