रायपुर के राजातालाब में जलकुंभी हटाने का काम शुरू:निगम नेता प्रतिपक्ष ने लिया सफाई कार्य का जायजा, लोगों से सहयोग की अपील

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड 34 के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने हाल ही में रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप से ऐतिहासिक राजातालाब की सफाई और गहरीकरण की मांग की थी। उन्होंने पूरे तालाब से जलकुंभी हटाने और तल्ले की सफाई करवाने का आग्रह किया था। आयुक्त विश्वदीप ने इस मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए राजातालाब से जलकुंभी हटाने का काम शुरू करवा दिया है। सोमवार से सफाई का कार्य शुरू हो गया है। पार्षद और निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने राजातालाब पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड की जनता से अपील की है कि ऐतिहासिक राजातालाब को स्वच्छ बनाने के इस अभियान में सभी लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *