रायसेन में नवरात्रि के नौ दिनों की उपासना के बाद गुरुवार दोपहर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए चल समारोह शुरू हो गए। झांकी समिति के सदस्य और श्रद्धालु धूमधाम से नाचते-गाते माता रानी को विदा करने निकले। इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेला और जमकर गुलाल उड़ाया। सांची रोड स्थित शीतल सिटी और गोल्डन सिटी में मां दुर्गा की विदाई के समय महिलाओं ने सिर पर ज्वारे रखकर नृत्य किया और सिंदूर खेला। शहर में प्रतिमाओं का विसर्जन जाखा और पगनेश्वर में किया जाएगा। वार्ड-9 के तालाब मोहल्ले में झांकी समिति ने पंडाल के पास ही एक कुंड बनाकर प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन का यह सिलसिला दोपहर 12 बजे से शुरू हो गया है, जो देर रात तक जारी रहेगा। देखिए तस्वीरें


