राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गान अनिवार्य हो: राजेश

राजनांदगांव| सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी एवं युवा भाजपा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम् को राष्ट्र ध्वज तिरंगा व राष्ट्रगान जन गण मन की तरह देश की आन बान और शान बताते हुए केंद्र सरकार से वंदेमातरम गान को अनिवार्य किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि तभी देश के सभी जाति, धर्म, पंथ संप्रदाय के लोग इसे पूरे शान के साथ गा सकेंगे और धरती मां की वंदना करते हुए गर्व की अनुभूति कर सकेंगे। अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम गान के प्रमुख अंतरे को हटाकर एक धर्म विशेष के लोगों को राहत देने का काम किया और तुष्टिकरण की नीति अपनाई। वहीं लोग वंदे मातरम् गीत के प्रमुख अंतरे को हटाए जाने के बाद भी वंदे मातरम् गान को स्वीकार नहीं कर पाए। आज भी इसे गाने से मना कर रहे हैं, यह देश का अपमान तो है ही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *