राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगी 5 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट

लुधियाना| डाबा में हुए आठ महीने की गर्भवती महिला की मौत के मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा घटनाक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर निष्पक्ष, समयबद्ध जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सबूत सुरक्षित रखने, पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता और मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही 5 दिनों में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई है। मामला थाना डाबा क्षेत्र के लोहारा स्थित राजा कॉलोनी का है। यहां रहने वाली पुष्पा देवी (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुष्पा आठ महीने की गर्भवती थी। शुरुआती तौर पर आरोपी पति अजय कुमार ने ससुराल पक्ष को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि पुष्पा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। इससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। थाना डाबा की एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की धाराएं जोड़ी जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *