राष्ट्रीय हित सभी राजनीतिक विचारों से ऊपर, सेना के साथ खड़ा होना सबकी जिम्मेदारी: अरोड़ा

भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सांसद संजीव अरोड़ा ने सेना के ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम नरसंहार में शहीद हुए लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताकर भारत के सशस्त्र बलों के साहस और सटीकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए एक साथ खड़े होने का क्षण है। उन्होंने कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेंगे, जिन्होंने न केवल ताकत के साथ जवाब दिया, बल्कि हमारे सामूहिक न्याय और गौरव की भावना को भी बहाल किया। राष्ट्रीय हित सभी राजनीतिक या चुनावी विचारों से ऊपर होना चाहिए। वहीं, अरोड़ा ने लुधियाना (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में अपने नेतृत्व में चल रहे सभी राजनीतिक अभियान गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र और हमारे सशस्त्र बलों के साथ एकजुट हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *