राहत भरी खबर:पॉश कॉलोनियों में पहुंचने के लिए रोड पर स्ट्रीट लाइट के पोल लगने शुरू, 32.4 किमी की 10 सड़कें भी बनेंगी

शहर की उबाड़-खाबड़ सड़कों पर रोजना परेशान होने वाले राहगीरों के लिए अच्छी खबर है। ग्वालियर अंचल की खराब 10 सड़कों के लिए शासन ने 100 .68 करोड़ की राशि सरकार के अनुपूरक बजट में मंजूर कर दी है। मंजूरी मिलने के बाद अब अगले वर्ष से काम की शुरुआत हो जाएगी। इनमें चौहान प्याऊ से हरनामपुरा बतरिया मेहरा होते हुए डीबी सिटी रोड तक फोरलेन मार्ग, वीरपुर बांध, गिरवाई बांध, हनुमान बांध इन तीनों बांधों को जोड़ने हेतु रिंग रोड, शिंदे की छावनी से मेंटल हॉस्पिटल तक की सड़क, दुर्गादास राठौड़ चौराहे से सागर ताल चौराहे व सागर ताल चौराहे से बहोड़ापुर तक की रोड और इंडस्ट्रियल एरिया करैरा में नेशनल हाईवे से इंडस्ट्रीयल एरिया श्योपुर पहुंच मार्ग शामिल हैं। वहीं स्मार्ट सिटी ने शहर के पॉश कॉलोनी के पहुंच मार्ग में अंधेरे को देखते हुए स्ट्रीट लाइट के पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। 1000 बिस्तर अस्पताल रोड पर 48 गुमटियां लगीं, अब निगम अमला इनको हटाएगा शहर के मुख्य मार्ग पर अवैध फुटपाथियों और गुमटियों ने कब्जा जमा लिया है। सबसे ज्यादा गुमटियां 1000 बिस्तर रोड (स्मार्ट ​रोड) पर लग चुकी है। यहां पर गिनती में 48 गुमटियां सामने आई है। स्मार्ट रोड के अलावा नाका चंद्रवदनी चौराहे के पास स्थित बस स्टैंड के बाहर भी गुमटियां लग गई है। इसके लिए निगम से कोई भी स्वीकृति नहीं मिली है। इसी प्रकार जीडीए आफिस के पास भी सरकारी भूमि पर भी अवैध तरीके ठेले और गुमटियां लग चुकी है। बैजाताल की भूमि से हटाई गईं गुमटी और ठेले वालों ने चौपाटी के रूप में स्वर्ण रेखा के बगल से निकली सड़क पर ही कब्जा कर लिया है। निगम अधिकारियेां का कहना है कि इन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी अवैध गुमटी सड़क पर नहीं रहेगी। स्मार्ट सिटी: विवेकानंद नीड्म से लेकर अलापुर पर काम शुरू, तिराहे-चौराहे पर लगाए जाएंगे हाईमास्क ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने जहां सड़कों का निर्माण किया है। उन पॉश कालोनियों तक पहुंचने के लिए अंधेरा छंटेगा। कॉर्पोरेशन ने विवेकानंद नीडम से लेकर अलापुर होते हुए हाइवे तक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। यहां पर अभी स्ट्रीट लाइट के लिए पोल लगाए जा रहे हैं। जहां पर हाई वोल्टेज लाइनें हैं। वहां दूर हटकर पोल लगाए जाएंगे। साथ ही तिराहा-चौराहे पर हाईमास्ट भी लगाने का काम चल रहा है। शहर की अंधेरी सड़कों से अंधेरा हटाने के लिए स्मार्ट सिटी 15 किलोमीटर एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाने का तय किया है। पिछले दिनों पॉश कालोनियों तक पहुंचने के लिए अंधेरी सड़कों का मामला उजागर हुआ था। इसके बाद स्मार्ट सिटी ने उन सड़कों पर स्ट्रीट पोल लगाने का चालू कर दिया है। 5.50 करोड़ का प्रोजेक्ट, शहर के अधिकांश मार्ग होंगे कवर स्मार्ट सिटी का स्ट्रीट लाइट लगाने का यह प्रोजेक्ट 5.50 करोड़ रुपए का है। स्मार्ट सिटी ने शंकरपुर रोड भारत-बांग्ला देश मैच से पहले स्ट्रीट लाइट लगाई थीं। अब इसी क्रम में न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे के मार्ग और डीडी नगर के यूनिपेच मार्ग पर भी लाइट लगाई जा रही है। अवैध गुमटियों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई
शहर में कई जगह अवैध फुटपाथियों और गुमटियों के रखने की शिकायत मिली हैं। निगम इसके लिए अभियान चलाएगा। जिन स्थानों पर अवैध गुमटियां रखी हैं, उनके खिलाफ मदाखलत अमला सख्त कार्रवाई करेगा। -डॉ.अतिबल सिंह, ईई, निगम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *