रिटायर्ड रेलवे अधिकारी क्लब का 21वां स्थापना दिवस शुक्रवार को एक होटल में मनाया गयाl स्थापना दिवस की तैयारी बड़े जोर शोर से की गई थी परंतु हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन होने से सभी प्रोग्राम निरस्त कर दिए गए। सभी रिटायर्ड अधिकारियों ने एकत्रित होकर मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही रिटायर्ड क्लब के जिन साथियों का निधन हो गया, उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर मालवीय ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुंगी ने किया। सभी वरिष्ठजन को खुद को फिट रखने की टिप्स बताए गए। एनपी शुक्ला ने दिवंगत प्रधानमंत्री को याद कर उनके कुछ संस्मरण सुनाए l आभार मुकुंद द्रविड़ ने माना। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष रिटायर्ड अधिकारी उपस्थित थेl


