रिटायर सब इंस्पेक्टर पर आरोप घर तक लिफ्ट मांगी तो बुजुर्ग की कर दी पिटाई

भास्कर न्यूज | जालंधर कपूर पिंड के बुजुर्ग ने गांव के ही रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर पर पीटने और पगड़ी उतारने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग गांव बडाला माही के रहने वाले जगदेव सिंह ने कहा कि उसने रिटा. इंस्पेक्टर से घर तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी, की वह भड़क गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है जिसमें इंस्पेक्टर बुजुर्ग को धक्का देते और पीटता दिख रहा है। बुजुर्ग ने थाना आदमपुर में शिकायत देकर रिटायर्ड बस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। जगदेव सिंह ने कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जालंधर से अपने घर जाने के लिए कपूर पिंड (अड्डा कठार) चौक पर उतरा। इसी दौरान एक एक्टिवा चालक को लिफ्ट के लिए रुकने का इशारा किया। आरोप है कि एक्टिवा पर रिटा. सब इंस्पेक्टर सवार था। जिसने उसे अपशब्द कहे और धक्का मार दिया। घटना के बाद इकट्ठा हुई सिख जत्थेबंदियों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर कार्रवाई न हुई तो प्रदर्शन करेंगे। वहीं, शिकायत बाबत आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर रविंदर पाल सिंह ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। बता दें कि रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर करीब 2 साल पहले होशियारपुर जिले के बुल्लोवाल थाने से रिटायर्ड हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *