रिवर फ्रंट बन रहा वेडिंग डेस्टीनेशन, किराया दोगुना:रिवर फ्रंट पर शादी के लिए सवा तीन लाख का किराया देना होगा, दोगुना हुआ

कोटा चम्बल नदी के किनारे बना पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट शौर्य घाट के नया वेडिंग डेस्टीनेशन बनने से इसकी भी डिमांड बढ़ी है। ऐसे में अब केडीए की ओर से इसका किराया भी दोगुना कर दिया गया है। चम्बल नदी के पश्चिमी छोर कुन्हाड़ी साइड पर शौर्य घाट स्थित है यहां सकतपुरा की तरफ से प्रवेश किया जाता है। सामान्य तौर पर पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं तो उन्हें वेस्ट साइड पर रिवर फ्रंट घूमने के लिए 50 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट लेना होता है। जबकि ईस्ट साइड पर टिकट की राशि 200 रुपए है। शौर्य घाट पर स्थान अधिक होने से केडीए की ओर से इसे शादी समारोह व अन्य आयोजनों के लिए किराए पर भी दिया जा रहा है। 12 सितम्बर 2023 को रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया गया था। लेकिन शौर्य घाट को विवाह आयोजनों के लिए किराए पर देने का काम करीब एक से सवा साल पहले ही शुरु किया गया था। उसके बाद से यहां लगातार आयोजन हो रहे है। पहले केडीए की ओर से इसका किराया प्रतिदिन का 1.50 लाख रुपए तय किया गया था। जिससे यह अधिकतर लोगों की पहुंच में व सुविधाजनक रहा। हालत यह है कि अब इसकी डिमांड बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए केडीए की ओर से इसका किराया भी रिवाइज कर 3.15 लाख रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। गोल्फ कॉर्ट प्राइवेट लेने पर कम किया किराया
रिवर फ्रंट पर घूमने आने वाले पर्यटकों द्वारा वहां संचालित गोल्फ कॉर्ट को प्राइवेट रूप से किराए पर लेने के लिए किराया कम किया है। प्राइवेट तौर पर गोल्फ कॉर्ट के लिए लेने पर पहले दो हजार और साट सीटर 2500 रूपए देने पड़ते थे। लेकिन अब अब गोल्फ कॉर्ट 5 सीटर एक घंटे के लिए 1 हजार रुपए में और 7 सीटर एक घंटे के लिए 1250 रुपए में उपलब्ध होगी। जबकि टिकट के साथ शटल के तौर पर गोल्फ कॉर्ट का किराया 100 रुपए प्रति व्यक्ति है। ट्रेवल मार्ट का हो चुका आयोजन
इसी महीने हुए ट्रेवल मार्ट आयोजन के दौरान भी स्थानीय ही नहीं देशभर से ट्यूर ऑपरेटर व बड़ी संख्या में अन्य लोग भी यहां पहुंचे थे। ऐसे में लोगों को रिवर फ्रंट काफी पसंद भी आया था। साथ ही साथ टूर ऑपरेटर्स भी पर्यटक रिवर फ्रंट पर ला रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *