राउरकेला| ओडिशा विजिलेंस ने शनिवार को रुकुरा सिंचाई परियोजना, बोनाई के भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास कार्यालय में कार्यरत क्लर्क-कम-कैशियर, पृथ्वीराज कमिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक आदिवासी भूमि विस्थापित से भूमि अधिग्रहण मुआवजा राशि 2.7 लाख रुपए जारी करने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने पहले ही 10,000 रुपए दे दिए थे, लेकिन उसकी फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। जब आरोपी ने शेष राशि की माँग की और शिकायतकर्ता ने असमर्थता जताई, तो आरोपी ने रिश्वत की राशि घटाकर 7,000 रुपए कर दी। शिकायत मिलने पर, विजिलेंस टीम ने आरोपी को 7,000 रुपए की दूसरी किश्त लेते हुए पकड़ा और राशि जब्त कर ली।


