रुका हुआ भुगतान, नियमित रोजगार और सुरक्षा उपायों की मांग:दतिया में लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ ने तहसीलदार को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

दतिया की भांडेर तहसील में लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे भांडेर तहसील कार्यालय में तहसीलदार सुनील भदौरिया को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महासंघ ने मांग की है कि सर्वेयरों का रुका हुआ भुगतान जल्द से जल्द जारी किया जाए। उन्हें नियमित रोजगार और निश्चित मासिक मानदेय प्रदान किया जाए। साथ ही, पिछली तीन गिरदावरी का बकाया वेतन भी तुरंत दिया जाए ताकि सभी सर्वेयर लगन से काम कर सकें। महासंघ ने सर्वेयरों के लिए दुर्घटना बीमा और मौसम आधारित शारीरिक सुरक्षा कवच की भी मांग की है। इसके अलावा, खसरे से कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखने का प्रावधान किया जाए, जिससे उन्हें करंट, झटका तार, जंगली सूअर और सांप जैसे खतरों से सुरक्षा मिल सके। सर्वेयरों को पहचान पत्र (ID कार्ड) भी उपलब्ध कराए जाएं। तहसीलदार सुनील भदौरिया ने उनकी समस्या सुनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *