भास्कर न्यूज | बरनाला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अफीम के बीजों सहित गिरफ्तार किया है। थाना रुड़ेके कला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जगरूप सिंह उर्फ रूप निवासी रुड़ेके, जिसने गुरुसर रोड रुड़ेके कला में एक मकान किराए पर लिया हुआ है, अपने घर के आंगन में अफीम के बीज बो रखे हैं। सूचना के अनुसार पौधों में फलियां लगी हुई थीं और आरोपी अफीम की फलियां तोड़कर बेचने का कार्य करता था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के आंगन से 5 किलो 800 ग्राम हरे अफीम के बीज बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


