रुदावल थाने के 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत:बसई गांव में महिलाओं से मारपीट का आरोप, विधायक के धरने के बाद पुलिस ने ली शिकायत

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके के पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से मारपीट के मामले में 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। 14 सितंबर को बीजेपी के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के घर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बसई गांव में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से मारपीट के आरोप लगाए गए थे। इस मामले को लेकर कल एक समाज की पंचायत हुई थी। जिसमें विधायक ऋतु बनावत पहुंची थी। पंचायत में भाग लेने के बाद वह बसई गांव पहुंची। जहां वह महिलाओं से मिली वहां से वह रुदवाल थाने पहुंची और पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गई। जिसके बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई है। लड़का लड़की के भागने के बाद उपजा विवाद अलग-अलग समाज के लड़का लड़की के भागने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। ग्रामीणों का आरोप था कि बीजेपी के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल लड़के पक्ष का साथ दे रहे हैं। इसे लेकर 11 सितंबर को एक समाज के लोगों ने बच्चू बंसीवाल के घर पथराव कर दिया। साथ पूर्व विधायक के भाई, चचेरे भाई और चाचा के साथ मारपीट भी की, तीनों को इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस की अभद्रता के बाद हुई थी पंचायत पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के परिजनों की तरफ से पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई। 14 सितंबर को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रामेश्वर और कृष्णा के घर दबिश दी। कृष्णा और रामेश्वर के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की, घर का सामान तोड़ दिया। घर से नकदी और जेवर ले गए। इस मामले को लेकर कल एक समाज की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें विधायक ऋतु बनावत भी शामिल हुई। पंचायत में भाग लेने के बाद विधायक बसई गांव पहुंची। जहां वह महिलाओं से मिली। महिलाओं ने पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के बारे में बताया। 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी शिकायत जिसके बाद विधायक रुदावल थाने पहुंची और, दबिश देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। इस दौरान एडिशनल एसपी हरी राम कुमावत और बयाना विधायक ऋतु बनावत के पति ऋषि बंसल की नोकझोंक भी हुई। करीब 2 चले धरने के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी गई। फिलहाल शिकायत को जांच में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *