रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव:मजदूरी के लिए घर से दिल्ली जाने निकला था; जांच में जुटी पुलिस

दतिया में मंगलवार शाम को रेलवे स्टेशन पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त के बाद बुधवार दोपहर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक घर से दिल्ली मजदूरी करने निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार शाम राहगीर से सूचना मिली थी कि, एक युवक का शव रेलवे स्टेशन पुल के नीचे पड़ा है। मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शव के पास से पुलिस को एक बैग मिला था, जिसमें कुछ पर्ची और दस्तावेज थे। मृतक की पहचान धर्मेंद्र पिता मोहन लाल अहिरवार (26) के रूप में हुई। वह दतिया के रिछरा फाटक गेट के बाहर का रहने वाला है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक हफ्ते पहले आया था घर मृतक के परिजनों ने बताया कि, धर्मेंद्र दिल्ली में मजदूरी करता था। वह करीब एक हफ्ते पहले ही घर आया था। सोमवार को वह वापस दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। मंगलवार शाम थाने से सूचना मिलने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। युवक की शादी हो चुकी है, उसके दो बच्चे है। 2 साल पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से ही पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गांव उदगुवा में रहती है। दोनों का मामला न्यायालय में चल रहा है। परिजनों ने नहीं लगाए आरोप टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, मामले में परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *