रेलवे स्टेशन के पास सर्विस लेन पर पड़े गड्ढे

अमृतसर| रेलवे स्टेशन के पास उतरते फ्लाईओवर की दोनों ओर बनी सर्विस लेन की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सर्विस लेन पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा साबित हो रहा है। गड्ढों के कारण वाहन बार-बार खराब हो रहे हैं और जाम की स्थिति भी बन जाती है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्विस लेन की मरम्मत करवाने की मांग की है। – अनमोलदीप सिंह निवासी जीटी रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *