रेलवे स्टेशन पर ईवी के लिए चार्जिंग स्टेशन बनेंगे:राणाप्रताप नगर समेत अजमेर मंडल के 12 स्टेशनों पर तैयारी

रेलवे अपने राजस्व में वृद्धि करने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर बैटरी स्वैप चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इसके तहत उदयपुर सिटी स्टेशन और राणा प्रतापनगर स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में लगभग 200 वर्ग मीटर भूमि पर यह स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी, क्योंकि यदि उनके वाहन की बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है तो वे इसे चार्ज बैटरी से बदल सकते हैं। यहां वे अपनी कम चार्ज वाली बैटरी देकर पूरी तरह चार्ज बैटरी प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट के आधार पर शुल्क देना होगा। रेलवे लीज पर देगा अपनी जमीन, टेंडर होते ही शुरू होगा काम अजमेर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बीएस चौधरी ने बताया कि रेलवे इस परियोजना के लिए अपनी भूमि लीज पर देगा। वर्तमान में अजमेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं, जिनमें उदयपुर सिटी स्टेशन, राणा प्रतापनगर स्टेशन, आबू रोड, भीलवाड़ा, मावली और अजमेर समेत कुल 12 स्टेशन शामिल हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। संबंधित फर्म को इससे लाभ होगा, साथ ही रेलवे को भी अतिरिक्त आय प्राप्त होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह होंगे लाभ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *