रेल यात्रा की रोचक कहानी भेजकर जीत सकते हैं 10 हजार तक का पुरस्कार

भास्कर न्यूज | जांजगीर ट्रेन में सफर करना कई मर्तबा यादगार व रोचक होते हैं। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड हर साल यात्रा वृतांत पुरस्कार प्रतियोगिता कराता है। ये पुरस्कार ट्रेन में सफर करने वाले सभी लोगों के लिए है। जिसकी कहानी सलेक्ट होगी उसे 10 हजार रुपए का पहला पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दूसरा, तीसरा और सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 8,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 6,000 रुपए और पांच प्रेरणा पुरस्कार प्रत्येक को 4,000 रुपए दिए जाएंगे। कहानी 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए। साथ ही अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल भी भेजना होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नंबर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली-110002 के पते पर भेज सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *