लखनऊ में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवह विभाग अभियान चला रहा है। नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हजरतगंज और 1090 चौराहे पर गुरुवार को करीब 200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके पर आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज सहित परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आरटीओ संदीप कुमार पंकज का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जाएगी। इसका डेटा परिवहन विभाग जुटा रहा है। उन्होंने कहा बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया और दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। रेड लाइट का उल्लंघन करने और जेब्रा लाइन क्रासिंग क्रॉस करने, उल्टी दिशा से आने वाले लोगों का चालान किया गया है। उनका कहना है कि इंटरसेप्टर वाहन से यह कार्रवाई की गई है। दो पहिया वाहनों का सबसे अधिक चालान परिवहन विभाग द्वारा बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहनों पर 35 चालान, बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन पर 60 चालान, रेड लाईट का उल्लंघन करने वालों पर 43 चालान, जेब्रा लाइन क्रॉसिंग का उल्लंघन करने पर 39 चालान और उल्टी दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ 23 चालान किए गए हैं। साथ ही ऐसे लोगों जागरूक किया गया है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और रेड लाइट नियमों का पालन करने की अपील की गई है।


