लहार विश्व हिन्दू परिषद के तीन पदाधिकारियों ने दिए त्यागपत्र:प्रांत संगठन पर सुनवाई न करने और उपेक्षा के आरोप लगाए

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की लहार जिला इकाई में शुक्रवार देर शाम हलचल देखने को मिली। संगठन के तीन प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र देने वालों में विहिप के लहार जिला मंत्री सुरेंद्र शुक्ला, जिला सह मंत्री राजीव पाराशर और जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विनीत तिवारी शामिल हैं। इन तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। उपेक्षा का लगाया आरोप जिला मंत्री सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रांतीय संगठन ने लहार की लगातार अनदेखी की, जिससे सभी पदाधिकारी आहत थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। राजीव पाराशर और विनीत तिवारी ने भी संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपने दायित्वों से मुक्ति ले ली है। और भी इस्तीफों की संभावना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विहिप के भीतर मचे इस घमासान के बाद शनिवार को कुछ अन्य पदाधिकारी भी अपने पदों से त्यागपत्र दे सकते हैं। एक साथ तीन बड़े चेहरों के हटने से जिले में संगठन की गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *