लाठी-डंडों से पीटकर किसान की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार:एक नाबालिग भी पकड़ाया, पशु चराने को लेकर झगड़ा हुआ था

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के फुलहा गांव में मवेशी चराने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद एक किसान की जान पर बन आया। 53 साल के किसान रावेंद्र प्रसाद तिवारी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, किसान रावेंद्र प्रसाद तिवारी का गांव के ही कुछ लोगों से पशु चराने को लेकर झगड़ा हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। घायल किसान को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी हत्या की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हमले के आरोपी विनायक साकेत (48) और राजकुमार साकेत (47) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया गया।
गांव में पुलिस तैनात लौर थाना प्रभारी ने बताया कि इस हत्याकांड में अगर कोई और भी शामिल है, तो उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल गांव में किसी भी तरह के तनाव को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *