लातेहार में प्रति महिला 2500 रुपए के हिसाब से एक अरब 51 करोड़ रुपए का आवंटन भेजा, एक साथ मिलेगी दो माह की राशि

राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लगातार गड़बड़ी की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जांच करने की जिम्मा पंचायत स्तर में पंचायत सचिव को दिया गया है। जबकि शहरी क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी को दिया गया। सभी को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट जमा होते ही सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपए राशि जल्द ही भेज दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के द्वारा लातेहार जिले में मार्च महीने तक 142511 लाभुकों को प्रति महिला 2500 रुपए के हिसाब से एक अरब 51 करोड़ रुपए की आवंटन भी भेज दिया गया है। लेकिन जांच पूरी नहीं होने के कारण लाभुकों के खातों में राशि नहीं भेजी जा रही है। पोर्टल ठप रहने से जांच में कर्मियों के छूट रहे पसीने मंईयां सम्मान योजना के नये लाभुकों का आवेदन लेने, उनके आवेदन को स्वीकृत करने के साथ-साथ अयोग्य लाभुकों को चिन्हित कर लिस्ट से उनके नाम हटाने की जिम्मेदारी प्रखंड कार्यालय को दे दी गई है। लिहाजा, जिला स्तर पर अयोग्य लाभुकों का नाम हटाने और योग्य नये लाभुकों का नाम जोड़ने की कवायद जोर शोर से चल रही है। लेकिन योजना के पोर्टल सही तरीके से काम नहीं करने की वजह से लिस्ट को अपडेट करने में दिक्कतें आ रही हैं। आए दिन पोर्टल ठप हो जा रहा है। इसकी वजह से प्रखंड कर्मियों को आवेदन देने आई महिलाओं की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *