लुधियाना के रिहायशी इलाके में देह व्यापार का धंधा:अवैध रूप से चल रहे होटल में विधायक संग पुलिस ने मारा छाप, 7 जोड़े पकड़े

लुधियाना के मोती नगर सी-ब्लॉक में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाके की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने पुलिस बल के साथ एक घर पर औचक छापेमारी की। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में घर के अंदर से करीब 7 जोड़े (युवक-युवतियां) आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं।
रिहायशी घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा?
इलाका निवासियों का आरोप है कि इस साधारण से दिखने वाले घर को अंदरूनी तौर पर एक ‘होटल’ की शक्ल दी गई थी। मोहल्ले के लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घर में बाहरी लोगों और संदिग्ध जोड़ों का आना-जाना लगा रहता था।
रिहायशी इलाका होने के कारण यहाँ रहने वाले परिवारों और बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा था। निवासियों का दावा है कि यहाँ लंबे समय से देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। विधायक राजिंदर पाल कौर छीना की सख्त चेतावनी छापेमारी के दौरान विधायक छीना ने मौके पर मौजूद स्थिति को देख कर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाकों में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि: पकड़े गए व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। घर के मालिक की पहचान कर यह जांचा जाए कि बिना कमर्शियल लाइसेंस के घर को होटल के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पूरे रैकेट के पीछे जो भी मुख्य सरगना है, उसे जल्द से जल्द बेनकाब किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *