लुधियाना में जरग-भुरथला रोड का निर्माण कार्य शुरू:विधायक मनविंदर ने रखा नींव पत्थर, मेले तक पहुंचने का मुख्य रास्ता

लुधियाना जिले के पायल क्षेत्र में जरग-भुरथला रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने सोमवार को इस सड़क का नींव पत्थर रखा। 7 किलोमीटर लंबी यह सड़क 4 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी। सड़क की चौड़ाई 10 फीट से बढ़ाकर 18 फीट की जा रही है। आसपास के 15-20 गांव परेशान उन्होंने बताया कि यह सड़क विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह प्रसिद्ध जरग मेले तक पहुंचने का मुख्य रोड है। जरग में हर साल माता शीतला मंदिर पर मेला लगता है। जिसका उल्लेख पंजाबी संस्कृति की किताबों और स्कूल पाठ्यक्रम में भी किया जाता है। पहले इस सड़क की स्थिति खराब थी, जिससे आसपास के 15-20 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर विधायक गयासपुरा ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया है। ठेकेदार को अगले पांच साल तक सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई है। यह सड़क खन्ना को मलेरकोटला से भी जोड़ती है। सड़कों की क्वालिटी ऐसी है कि पाकिस्तान बंब भी फेंक दे तभी भी नहीं टूटेगी। बुनियादी सुविधाएं देने का वादा सरपंच सरबजीत सिंह ने बताया कि पहले किसी सरकार ने इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया था। आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का वादा किया है। इस सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ होगा, बल्कि हर साल जरग मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *