लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस की मेगा चेकिंग:पुलिस और GRP के साथ चप्पा-चप्पा खंगाला,26 जनवरी तक हाई अलर्ट

लुधियाना में 26 जनवरी के मद्देनजर लुधियाना पुलिस और जीआरपी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पुलिस और जीआरपी के भारी बल ने ऑपरेशन कासो के तहत संयुक्त सर्च अभियान चलाया। नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए किए गए इस ऑपरेशन में करीब 150 पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के हर प्लेटफार्म और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली। संयुक्त टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन इस ऑपरेशन के बारे जानकारी देते डीएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत आज रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग की गई। इस कार्रवाई में जीआरपी के करीब 50 मुलाजिम तैनात रहे। वहीं लुधियाना जिला पुलिस की ओर से डीएसपी भनोट भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसमें 100 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल थे। प्लेटफॉर्म से लेकर पार्सल घर तक चेकिंग पुलिस टीमों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की जांच की और संदिग्ध लगने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की। प्लेटफार्म नंबर 1 से 7 तक सभी पर तलाशी ली गई। यहाँ तक की वेटिंग रूम,पार्सल घर और पार्किंग एरिया में चेकिंग की 26 जनवरी तक रहेगा ‘हाई अलर्ट’ डीएसपी भनोट ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल आज के लिए नहीं है। आगामी 26 जनवरी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लुधियाना पुलिस और जीआरपी का यह संयुक्त चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। स्टेशन के साथ-साथ शहर के बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इसी तरह की कासो कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *