लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए पिछले दिनों चयन सूची जारी की गई थी। पोस्टिंग के लिए 22 सितंबर से काउंसिलिंग होने वाली थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह शुरू नहीं हुई। अब 24 से 26 सितंबर तक उच्च शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर में काउंसिलिंग होगी। इसे लेकर सूचना जारी की गई है। उधर, प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों पर भर्ती के लिए दो साल पहले वैकेंसी निकली थी। व्यापमं से पिछले साल परीक्षा हुई और इस साल रिजल्ट जारी किए गए। इसके बाद उच्च शिक्षा संचालनालय से दस्तावेज सत्यापन हुआ। हाल ही में चयन सूची जारी की गई। इसके अनुसार प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 251 अभ्यिर्थयों को चयनित किया गया है। पिछले दिनों पदस्थापना की काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया गया था, 22 से 25 तक काउंसिलिंग होनी थी। इसके अनुसार सोमवर को कई चयनित उम्मीदवार नवा रायपुर उच्च शिक्षा संचालनालय गए। बाद में उन्हें पता चला कि आज काउंसिलिंग नहीं होगी। पदस्थापना के संबंध में विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ की अधिकृत वेबसाइट पर जारी की गई है।


