अजमेर में पेट्रोल पंप मालिक से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मलेशिया से कॉल कर लगातार धमकियां दे रहा था और दहशत फैलाने के लिए पेट्रोल पंप पर फायरिंग भी करवाई गई थी। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच और इनपुट के आधार पर छत्तीसगढ़ जेल से आरोपी को दबोच लिया है। गिरफ्तारी के बाद उससे अंतरराज्यीय नेटवर्क, विदेशी कॉलिंग और फायरिंग की साजिश को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी गैंगस्टर सुनील मीणा को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। दरअसल, 4 साल पहले गैंगस्टर सुनील मीणा ने मलेशिया से पेट्रोल पंप व्यवसायी नमन गर्ग को कॉल कर धमकी दी थी। धमकी से पहले 20 अक्टूबर 2022 को ताबड़तोड़ फायरिंग भी करवाई गई थी। जिसमें नमन गर्ग घायल भी हुआ था। बता दें कि गैंगस्टर सुनील मीणा झारखंड का टॉप वांछित अपराधी है, जो लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। सुनील मीणा के खिलाफ राजस्थान में 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गुजराती पेट्रोल पंप के मालिक से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि 2022 में गुजराती पेट्रोल पंप के मालिक से 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। मालिक को कॉल पर धमकी मिली थी। इसके बाद पीड़ित नमन गर्ग की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मामले में पहले भी हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले के मास्टरमाइंड गैंगस्टर सुनील कुमार मीणा उर्फ एसके मीणा को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। पेट्रोल पंप पर पहले करवाई थी फायरिंग करीब 4 साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित गुजराती पेट्रोल पंप पर 5 करोड़ की फिरौती को लेकर फायरिंग भी हुई थी। अचानक हुई फायरिंग में पेट्रोल पंप पर भगदड़ मच गई थी, जिसमें नमन गर्ग घायल हुए थे। देखिए, 4 साल पहले पेट्रोल पंप की फायरिंग की वारदात के 3 PHOTOS मामले की सूचना पर तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र सिंह खरवा सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इसके बाद भी गैंगस्टर सुनील मीणा की ओर से विदेशी कॉल के जरिए पीड़ित नमन गर्ग को दूसरी बार धमकी दी गई थी। इस मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बिजनेसमैन से रंगदारी के मामले में भी नाम सामने आया पिछले दिनों अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले बिजनेसमैन यशवंत शर्मा से भी 2 करोड़ के रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित बिजनेसमैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित करीब चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। (पूरी खबर पढ़ें) हालांकि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड गैंगस्टर सुनील मीणा को बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आदर्श नगर थाना पुलिस भी जल्द सुनील मीणा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर सकती है। ————- मामले से संबंधित ये खबरें भी पढ़िए… पेट्रोल पंप पर फायरिंग, VIDEO:5 करोड़ की फिरौती नहीं दी तो की फायरिंग, कांच पर लगी गोली, बाल-बाल बचा पंप संचालक का बेटा अजमेर के पेट्रोल पंप मालिक को मलेशिया से धमकी:तीन महीने पहले फायरिंग कर मांगे थे 5 करोड़, अब कहा- हमें रुपए नहीं ‘बदला’ चाहिए अजमेर में बिजनेसमैन को धमकी, सीने में गोली मारेंगे:वॉट्सऐप पर लिखा- 2 करोड़ नहीं दिए तो ऊपर जाने की तैयारी कर लेना बिजनेसमैन को धमकाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार:झारखंड जेल में बंद है मास्टरमाइंड; वॉट्सऐप पर लिखा था-2 करोड़ नहीं दिए तो सीने में मारेंगे गोली


