तोषगांव| ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गिधामुंडा के चतुर्थ दिवस के बौद्धिक सत्र पर व्यक्तित्व विकास संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। गिरधारी साहू अध्यक्ष कोलता समाज रायपुर संभाग, प्रकाश प्रधान ने स्वयं सेवकों को व्यक्तित्व विकास के बारे में विस्तार से बताया। स्वयंसेवक अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें उसे किस प्रकार से निखारे इसको लेकर जानकारी दी।


