वनवासी के हित में हुई बात, अधिवेशन के लिए की चर्चा

रतलाम | वनवासी मजदूर संघ की मालवा प्रांत की बैठक दिलीप नगर में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। वनवासी योजना, कल्याण योजना पर भी अतिथियों ने मार्गदर्शन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष माथुकर मालीवाड़ महाराज, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राघु सिंह भाभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र गुर्जर, प्रदेश महामंत्री कैलाश चंद्र निनामा, प्रदेश उपाध्यक्ष मईड़ा, उज्जैन संभाग प्रभारी भेरूलाल खदेड़ा, भारतीय मजदूर संघ जिला संगठन मंत्री युवराज सिंह जावरा की मौजूदगी में बात हुई। वहीं अधिवेशन और श्रमिक संपर्क अभियान पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष कालू सिंह मंदोरिया देवास, शाजापुर अध्यक्ष कालूराम भिलाला, आगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिलाला, मंदसौर अध्यक्ष प्रकाश कटरा, नीमच अध्यक्ष सुरेश सुरावत महामंत्री, राजू खराड़ी, नागेश्वर सेन, समरथ मईडा, सुरजी भगौरा, बहादुर भूरिया, शहर जिला अध्यक्ष नारायण ठेकेदार, उपाध्यक्ष शैतान सिंह हाडा, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ मालवी, रतलाम ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष भेरू भाभर सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *