वन विकास निगम अध्यक्ष पैकरा का किया स्वागत

रामानुजनगर | वन विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा के रामानुजनगर प्रथम आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजधानी रायपुर में पदभार ग्रहण करने के बाद पैकरा सड़क मार्ग से रामानुजनगर पहुंचे, जहां विभिन्न स्थानों पर उनका अभिनंदन किया गया। प्रेमनगर विधानसभा की सीमा तारा में विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में पहला स्वागत हुआ। इसके बाद प्रेमनगर, गणेशपुर और छिंदिया में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। रामानुजनगर विश्रामगृह में अल्प विश्राम के बाद सुभाष चौक में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी और उत्साह के साथ स्वागत किया। देवनगर कृष्णपुर में भी देवनगर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *