भास्कर संवाददाता | बाड़मेर प्रान्तीय संस्कार भारती की साधारण सभा के दौरान प्रान्तीय स्तर के चुनाव उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख अरूण के सानिध्य में सम्पन्न हुए। जिसमें जितेन्द्र जालोरी को पुनः प्रान्तीय अध्यक्ष व बाड़मेर जिले को वरियता देते हुए प्रान्त के सभी जिलों के समर्थन से बाड़मेर जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रसाद गुप्ता चन्द्र वरिष्ठ कवि व जाने माने चित्रकार को प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान महामंत्री डॉ. गोरधनसिंह सोढ़ा जहरीला, उपाध्यक्ष किशनलाल प्रजापत, कोषाध्यक्ष रेखराज सोनी, संगठन मंत्री मुकेश व्यास व लोककला प्रमुख गौतम सोनी ने खुशी जताई। महामंत्री जहरीला ने बताया कि संस्कार भारती कला व साहित्य को बढ़ावा देने का कार्य 32 वर्षों से कर रही है। अब प्रान्त के जरिए सीधा केन्द्र से जुड़ाव हो गया है। दुगुनी गति से कला साधकों व साहित्यकारों के हित के कार्य करेगी।


