वर्षों बाद वार्ड संख्या 30 के नाले की हुई सफाई

सरायकेला | भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर वर्षो बाद वार्ड-30 क्षेत्र आरआईटी थाना रोड के बड़े नाले की साफ सफाई की गयी। यह काम कार्य जेसीबी पॉकलेन और मजदूरों की मदद से पूरा किया गया। इस संबंध में दो दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता सतीश शर्मा से मिलकर उन्हें इस बड़े नाले के जाम रहने के कारण अक्सर उत्पन्न होने वाली समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद श्री शर्मा ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें समस्या से कराते हुए समस्या का शीघ्र निदान कराने का अनुरोध किया था। श्री शर्मा ने इसके लिए आदित्यपुर नगर निगम का आभार जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *