वसूली नहीं होने पर कई गांवों में उतारे ट्रांसफॉर्मर:कनेक्शन काटे, बसेड़ी क्षेत्र में बिजली बिल के 23 लाख 50 हजार रुपए बकाया

धौलपुर जिले के बसेड़ी विद्युत निगम अधिशासी अभियंता आर.डी. मीणा के निर्देशन में बिजली बिल बकाया राशि वसूलने को कार्रवाई की जा रही है। बसेड़ी के कनिष्ठ अभियंता राहुल उपाध्याय के नेतृत्व में टीम द्वारा विद्युत बिल बकायादारों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गांव में कार्रवाई की गई है। जहां विद्युत निगम की टीम ने बकायादारों के कनेक्शन काटकर उनके बिजली ट्रांसफॉर्मर उतारे हैं। बसेड़ी उपखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत निगम की टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जिसमें बकायादारों के कनेक्शन काटकर उनके ट्रांसफॉर्मर जब्त किए गए हैं। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड डिस्कॉम बसेड़ी कनिष्ठ अभियंता राहुल उपाध्याय ने बताया कि बसेड़ी उपखंड के गांव दौपुरा में लगभग सवा पंद्रह लाख रुपए बकाया होने पर 16 किलो वाट के तीन ट्रांसफॉर्मर एवं 25 किलो वाट का एक ट्रांसफॉर्मर, मंशा का पुरा में लगभग पौने सात लाख रुपए बिल बकाया होने पर 5 किलोवाट के दो ट्रांसफॉर्मर एवं बोरोली गांव में लगभग डेढ़ लाख रुपए बिल बकाया होने पर 10 किलोवाट का एक ट्रांसफॉर्मर उतारा गया है। विद्युत निगम की टीम द्वारा की गई कार्रवारई के दौरान कनिष्ठ अभियंता राहुल उपाध्याय, लाइनमैन सोनू कुमार, अर्जुन सिंह, तारा सिंह, पंकज कुमार, देवीसिंह, विष्णु कुमार, दिनेश कुमार, श्रीकांत शर्मा, महावीर, जितेंद्र, रविंद्र, वीरेंद्र एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कंटेंट: अंकित गर्ग बसेड़ी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *