वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस पर समारोह:रामानुजगंज में पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद, पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को मिले कार्य आदेश

रामानुजगंज के अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुशासन दिवस का भी आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 1 स्थित अटल चौक में समारोह आयोजित किया गया, जहां अटल जी की अष्टधातु से बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान राजनेता नहीं थे, बल्कि सुशासन, संवेदनशीलता और सर्वसमावेशी विकास के प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि अटल जी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई दिशा पाई और उनके विचार आज भी सभी जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक हैं। वायपेयी के सुशासन और विकास कार्यों पर चर्चा अग्रवाल ने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद रामानुजगंज अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर शहर के समग्र विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आर.के. पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, अरुण केसरी, शर्मिला गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, सुभाष केसरी, विमलेश सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल, पार्षद शैलेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, विजय रावत, विकास गुप्ता, अर्जुन दास, रमेश गुप्ता, उषा गुप्ता, पवन गुप्ता, एस.पी. निगम, अशोक जैन, अजय केसरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सुशासन दिवस के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के 24 हितग्राहियों को कार्य आदेश प्रदान किए गए। समारोह का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *