जयपुर | सोडाला स्थित श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति की ओर से वार्षिक उत्सव शनिवार से शुरू हुआ। अध्यक्ष अशोक स्वामी ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ प्रातः 7:15 बजे कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा 22 गोदाम राम मंदिर से शिव मंदिर जमुना डेयरी पहुंची। शाम को 5:15 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ। रविवार को प्रातः 7:15 बजे से श्री श्याम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शाम को भंडारा होगा।


