जयपुर | बाल विश्व भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनीपार्क में शनिवार को दंत सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दांतों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विद्यालय प्राचार्य डॉ. सत्यवीर सिंह ने नियमित ब्रश करने और दंत स्वच्छता को स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया। ईट्स यॉर ओन डेंटल क्लिनिक की चिकित्सक टीम डॉ. पल्लवी, डॉ. बी.पी. शर्मा, डॉ. सुमित कलवार और डॉ. हिमांशी फोजदार ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें सही देखभाल के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य नवरतन शर्मा ने भी दंत सुरक्षा पर जोर दिया और सभी चिकित्सकों का आभार जताया।


